Stock Market Today, Friday, 1 May, Nifty Above 24500 Sensex Above 81000

Stock Market Today, Friday, 1 May: आज स्टॉक की बात करे तो सुबह मार्केट खोलने के बाद अच्छी तेजी आई थी निफ्टी 24,500 के ऊपर और सेंसेक्स 81,000 के ऊपर गया था, निफ्टी50 24,346.70 पर बंद हुआ है और सेंसेक्स में 259.75 अंकों की गिरावट के साथ 80,501.99 पर बंद हुआ।

Stock Market Today, Friday, 1 May: तेल एवं गैस स्टॉक तथा मीडिया स्टॉक में सबसे अधिक तेजी आई और कंज्यूमर और ड्यूरेबल स्टॉक और मेटल स्टॉक सबसे ज्यादा गिरे।

आज स्टॉक मार्केट में तेजी फिर गिरावट: आज स्टॉक मार्केट सुबह खुलते ही एक अच्छी तेजी देखने मिली थी निफ्टी 24,500 के ऊपर और सेंसेक्स 81,000 के ऊपर चला गया था लेकिन इसके बाद जोरदार गिरावट देखने मिली और फिर निफ्टी 24,346.70 और सेंसेक्स 80,501.99 पर बंद हुआ

Also Read: Stock Market Today, 30 April realty stocks and pharma stocks rose the most

तेजी के पीछे की वजह

1) रूपी मजबूत:
हमारा रूपी मजबूती के साथ प्रति डॉलर ₹84 से भी निचले स्तर गया और यह अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार हुआ बीच में तो यह प्रति डॉलर ₹88 को भी क्रॉस किया था।
2) FII की लगातार खरीदारी
FII लगातार खरीदारी कर रहा है बीच में तो ऐसा हुआ था कि फॉरेन इनवेस्टर्स लगातार हर रोज की बिकवाली कर रहे थे लेकिन अभी कुछ टाइम से बहुत ही अच्छी खरीदारी उनकी तरफ से हो रही है।
3) मजबूत जीएसटी कलेक्शन
जीएसटी कलेक्शन 12.6% (YOY) से बढ़कर ऑल टाइम हाय (all time high) पर चला गया और अप्रैल 2025 महीने में ₹2.37 करोड़ की जीएसटी कलेक्शन हुआ है, यह दर्शाता है कि इकोनामी कितनी अच्छे से ग्रो कर रही है क्योंकि जितना ज्यादा जीएसटी का कलेक्शन आता है उतना ही लोग ज्यादा खर्च कर रहे हैं और जितना ज्यादा लोग खर्चा करेंगे उतना ही आने वाले टाइम में कंपनियों के नतीजे अच्छे आयेंगे।

गिरावट के पीछे की वजह

1) मुनाफावसूली:
US इकोनामी डाटा रिलीज होने के बाद में स्टॉक मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग हुई

2) कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें:
कल कच्चे तेल के दाम 2% से बढ़ा, कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से मार्केट में गिरावट आई क्योंकि कच्चे तेल का जितना ज्यादा दाम बढ़ेगा उतना ही हमारे भारत के लिए एक नेगेटिव पॉइंट है क्योंकि हमारा भारत सबसे ज्यादा कच्चा तेल खरीदना है।

3) भारत-पाकिस्तान का तनाव
नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बढ़ते तनाव ने भी बाजारों को प्रभावित किया।

आज भारत में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम के ₹96,880.00 हो गए है हालांकि पहले से थोड़े दाम अभी कम हुवे है लेकिन फिर भी इतना महंगा सोना खरीदने से पहले दो बार सोचना पड़ रहा है।

FII/ DII data: FII ने आज ₹2,769.81 करोड़ और DII ने आज ₹3,290.49 करोड़ की खरीदारी की है।

Info Edge (Naukri): fixed 7 May as the record date for its 1:5 stock split.

Follow Us

Leave a Comment

Discover more from Financial Guru Pro

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading